मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के मिलावटखोरों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के शंखनाद के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट की अगुवाई में इंदौर से जनजागरण महाअभियान का आगाज....*

*इंदौर में पहली बार मिलावटखोरों के खिलाफ महाअभियान में उमड़ा जनसैलाब.....*


*मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के मिलावटखोरों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के शंखनाद के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट की अगुवाई में इंदौर से जनजागरण महाअभियान का आगाज....*


*मिलावटखोरों के खिलाफ पहली बार व्यापारिक, सामाजिक, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थाओ के साथ हजारो इंदौरवासियो ने मिलावटखोरों के खिलाफ लिया संकल्प.....*


मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी के अथक प्रयासों ने आज इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ जनजागरण महाअभियान का शंखनाद कर दिया| मिलावट खोरों के खिलाफ इस "जनजागरण महाअभियान" में इंदौर के प्रशासनिक अधिकारीगण, प्रबुद्ध वर्ग, सामाजिक संस्थाओ, शैक्षणिक संस्थाओ और हजारो इंदौर वासियों ने आज पैदल-मार्च में सड़क पर उतरकर ऐतिहासिक जनसमर्थन दिया | सभी ने एक स्वर में मध्यप्रदेश से मिलावट खोरों के खिलाफ कड़े संघर्ष का संकल्प लिया और स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में एक जनजागरण महाअभियान का शंखनाद किया| इस महाअभियान में सियागंज, बर्तन बाजार, दाल मिल व्यापारिक संगठन, मिठाई व् मावा विक्रेता संघ, डॉक्टर्स, वकीलो, इंजीनियरो, एनसीसी कैडेट्स सहित हजारो युवाओ ने भी मिलावटखोरों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का शंखनाद किया| 


पहली बार प्रदेश के किसी स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावट खोरों के खिलाफ इतनी गंभीरता से लड़ाई का शंखनाद किया है| स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट पुरे समय आम नागरिको के साथ पैदल चले और मंच पर भी नहीं चढ़े| श्री सिलावट ने कहा कि आज इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जो आगाज हुआ है यह पुरे प्रदेश में जारी रहेगा, में स्वयं प्रदेश के सभी बड़े शहरों में इस महाअभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में शामिल रहूँगा|


मिलावटखोरों के खिलाफ इस जनजागरण महाअभियान को अपना समर्थन देने देश-प्रदेश की ख्यात हस्तिया बीसीसीआई के पूर्व सचिव श्री संजय जगदाले जी, भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच श्री मीररंजन नेगी जी, पद्मश्री डॉ श्रीमती जनक पलटा जी, पद्मश्री श्री भालू मोढ़े जी, विधायक श्री संजय शुक्ला, कांग्रेस पार्षद दल के सदस्यों सहित सेकड़ो गणमान्य नागरिक उपथित थे|