महू में विद्वान पुरोहित परिषद का गठन* *एक दिन एक त्यौहार का लिया निर्णय*

*महू में विद्वान पुरोहित परिषद का गठन*


*एक दिन एक त्यौहार का लिया निर्णय*


महू। गत दिवस महू में विद्वान पुरोहित परिषद का गठन सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले किया गया। विगत कई वर्षों से त्यौहारों को लेकर महू में जो भ्रांति पैदा होती थी एवं अलग अलग पंथ एवं विचारों को मानने वाले धर्मावलम्बियों की मान्यता के चलते शहर में कई बार त्यौहारों की तिथियां मेल नही खाती थीं एवं दो दिन त्यौहार मनाए जाने से लोगों में गफलत हो जाती थी जिसका संज्ञान लेते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं कैलाश दत्त पांडेय की अध्यक्षता में महू शहर के समस्त मंदिरों के पुरोहितों की एक बैठक सम्पन्न हुई बैठक में शहर के समस्त मंदिरों से जुड़े वैश्य पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में सर्वसहमति से विद्वान पुरोहित परिषद के संरक्षक वरिष्ठ ज्योतिषविद पं रमेश शर्मा को नियुक्त किया गया। बैठक में 15 सदस्यीय विद्वान पुरोहित परिषद का गठन किया गया साथ ही पांच वरिष्ठ विद्वानों को मार्गदर्शक नियुक्त किया गया। साथ ही एक संयुक्त परामर्शदाता मंडल जिसमे विद्वान पुरोहितगण एवं वैश्य पंचायतों के पदाधिकारी सदस्य रहेंगे जिनका निर्णय भी किसी विशेष परिस्तिथि में लिया जाएगा। बैठक में सर्वसहमति से सदस्यों ने आगामी तीज त्यौहारों की विभिन्न पंचांगों एवं मान्यता अनुसार गुड़ी पड़वा तक कि तारीखे भी तय की। बैठक में वरिष्ठ पुरोहित पं रामप्रसाद जी शर्मा सहित पं देवीप्रसाद शर्मा, पं अंजनी जोशी विद्वान पं दुर्गाप्रसाद शर्मा, पं राजेश शास्त्री, पं ओमप्रकाश शर्मा, पं मनोहर शर्मा,  पं रामबाबू शर्मा, पं कपिल शर्मा, पं विपुल कृष्ण शर्मा, पं रमेश शर्मा, पं कैलाश शर्मा, पं चन्द्रशेखर शर्मा, पं माधव प्रसाद भट्ट, पं रामकिशोर शर्मा, पं सुरेश शर्मा, पं जगदीश शर्मा, पं संजय शर्मा, पं पीयूष मिश्रा, पं जितेंद्र शर्मा, पं पवन तिवारी, पं अंकित शर्मा, पं राजेश शर्मा, पं विजय शर्मा, पं दिनेश शर्मा, पं सीताराम शर्मा, पं राजू गुरु, पं द्वारका त्रिपाठी वैश्य पंचायतों में माहेश्वरी पंचायत गोपाल मंदिर की ओर से प्रतिनिधि श्री चन्द्रप्रकाश लड्ढा, श्री विजय नवलखा, नारनोली अग्रवाल पंचायत की ओर से श्री कैलाश अग्रवाल, माधोपुरिया अग्रवाल पंचायत के सर्वश्री कन्हैयालाल अग्रवाल, हिंडोनिया पंचायत के श्री महेश मित्तल, खंडेलवाल पंचायत के श्री बाबूलाल आमेरिया, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन पं विवेक शर्मा ने किया अंत मे आभार पं मुकेश शर्मा ने माना।