मिलावटखोरों मध्यप्रदेश छोड़ो....एक जनजागरण अभियान.....

मिलावटखोरों मध्यप्रदेश छोड़ो....एक जनजागरण अभियान.....


मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी का स्पष्ट मानना है कि आम जनता का अधिकार है कि उसे मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ मिले, उनके अनुसार मिलावट धीमा जहर है जो हमारे बच्चो और अन्य परिजनों के शरीर को धीरे धीरे बर्बाद कर रहा है| आम जनता जागरूकता से दूध, घी व् मावा जैसे खाद्य पदार्थ और रसायन युक्त फल व् सब्जियों से बच सकती है, उनकी सीधे शिकायत कर सकती है| 


मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी के संकल्प से मप्र सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है, इस अभियान में आम जनता से सीधे जुड़ने के लिए एक टोल फ्री नंबर 104 जारी किया है| इस नंबर पर आम जनता द्वारा दी गयी सूचना पर मिलावटखोरों पर निर्णायक व् कठोर कार्यवाही की जाएगी|


मिलावटखोरों के खिलाफ इस जनजागरण महाअभियान की सफलता आम जनता की सहभागिता पर निर्भर करती है, इसीलिए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थाओ, प्रबुद्ध वर्ग, प्रोफेशनल्स, युवाओ एवं माताओ-बहनो से आग्रह कर रहे है कि मिलावटखोरों के खिलाफ कल निकलने वाले पैदल मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो और मिलावट के खिलाफ इस निर्णायक जंग को मंजिल तक पहुंचाए...


मिलावट के खिलाफ पैदल मार्च :


दिनांक : शनिवार, 24 अगस्त  समय: सुबह 10 बजे 
स्थान: नेहरू प्रतिमा, मधुमिलन चौराहे से गाँधी प्रतिमा, रीगल चौराहे तक 


आइये, अपने बच्चो और परिजनों के वर्तमान और बेहतर भविष्य के लिए, स्वस्थ जीवन के लिए मिलावटखोरों के खिलाफ इस निर्णायक जंग में शामिल हो.....