एम.पी.में आज नहीं मनेगा शिक्षक दिवस*      *सरकार का गजब फैसला*

*एम.पी.में आज नहीं मनेगा शिक्षक दिवस*
     *सरकार का गजब फैसला*
        मध्यप्रदेश सरकार ने एक अजीबोगरीब निर्णय लिया है। इतिहास म़ें पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को नहीं मनाया जा रहा है। कारण भी हास्यास्पद है।शिक्षा मंत्री की प्रदेश में गैरमौजूदगी। क्या प्रदेश सरकार में कोई शिक्षा राज्य मंत्री नहीं है। अगर नहीं है तो भी क्या किसी पर्व को निर्धारित तिथि पर मनाने की बजाय आगे बढ़ाने का निर्णय उचित माना जा सकता है। कदापि नहीं। 
        इससे यही प्रतीत होता है कि राजनीतिज्ञों के लिए अपनी सुविधा सर्वोपरि है। उन्हें पर्व की महत्ता से कुछ लेना देना नहीं है। ये चिंताजनक बात है।
       मेरी नजर में शिक्षक दिवस जैसे पर्व का राजनीति का शिकार बनना अफसोसजनक है।