हजारों साल पहले के जीवाश्म और महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं के देखने का मौका।
हजारों साल पहले के जीवाश्म और महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं के देखने का मौका।


एमरल्ड हाइट्स में प्रदेश के सबसे भव्य संग्रहालय का शुभारंभ 2 अक्टूबर को 
इन्दौर - एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल परिसर में प्रदेश का सबसे भव्य और दुर्लभ वस्तुओं से सुसज्जित संग्रहालय प्रारंभ होने जा रहा है। इसमें हजारों साल पुराने जीवाश्म के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी बेहद दुर्लभ वस्तुओं को देखने और इनके बारे में जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा ।
एमरल्ड हाइट्स स्कूल के निदेशक मुक्तेश सिंह और प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के मौके पर इस संग्रहालय की शुरुआत की जाएगी। 2 अक्टूबर को अपरान्ह 6 बजे प्रिंसेस आलिया के आतिथ्य में बापू से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी और डायनोसोर पर बने डिस्कवरी लैंड का शुभारंभ स्कूल परिसर में होगा। स्कूल का उद्देश्य छात्र छात्राओं को राष्ट्रपिता और उनके जीवन से जुड़ी बातों के बारे में अवगत कराना है ताकि वे अपने इतिहास से रूबरू हो सकें। साथ ही प्राचीन जीवाश्म के जरिए उन्हें उस दौर के बारे में जानकारी देना है, जहां से विकासक्रम के जरिए हम आधुनिक दौर तक पहुंचे हैं। यहां एक ऐसा संसार रचा गया है, जहां कदम रखते ही बच्चों के साथ वयस्क भी एक दूसरी दुनिया में खुद को पाएंगे।
:: प्रदर्शनी के ऐतिहासिक हिस्से में प्रदर्शित होने वाली प्रमुख वस्तुएं :: 
1. लाखों साल पुरानी वनस्पतियों के जीवाश्म।
2. 7 मिलियन साल पुराने जानवरों के जीवाश्म।
3. प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक भारत में प्रचलित सिक्के।
4. भारत के प्राचीन लेख।
5. 1000 साल पुरानी ज्वेलरी।
6. 100 साल पुराना जेनबाक्स कैमरा।
7. करीब 300 से ज्यादा साल पुराने चावल से बने कागज पर लिखी भारतीय भाषाएं।
8. ब्रिटिश काल का स्टेपलर।
9. प्राचीन सुरमादानी।
10. महान मराठा शासन काल में युद्ध के दौरान इस्तेमाल होने वाली लीड से बनी गोलियां।
11. ऐतिहासिक मुहर।
12. 1000 साल पुराने शिलालेख।
13. मेवाड़ साम्राज्य के दौरान इस्तेमाल होने वाले तोप के गोले।
14. प्राचीन मनके और गले के हार।
15. ब्रिटिश काल में इस्तेमाल होने वाले स्टाम्प पेपर।
16. प्राचीन स्याही के पेन और स्केल।
17. हनुमानजी के मंदिर के टोकन सिक्के।
18. प्राचीन तलवारों के हेंडल।
19. प्राचीन स्विस चाकू।
20. सुपारी तोड़ने का चाकू।
21. ऊंट के चमड़े से बनी इत्र की प्राचीन बोतल।
22. 90 साल पुराना दाढ़ी बनाने का उस्तरा।
23. प्राचीन काल में बड़ी हवेलियों की सुरक्षा में लगने वाले विशाल तालों की चाबियां।
" alt="" aria-hidden="true" />


:: महात्मां गांधी से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं ::


1. महात्मा गांधी के दुर्लभ फोटो, पोस्ट कार्ड और स्टाम्प टिकट का संग्रह।
2. 1940 में बना बापू का चरखा।
3. बापू के चरखे का छोटा प्रारूप।
4. महात्मा गांधी के फोटो के साथ उनकी छह पुरातन पुस्तकें।
5. महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्याही के 6 पेन।
6. महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली तीन तरह की पॉकेट घड़ियां।
7. बापू का ब्रास से बना छोटा स्टेचू।
8. महात्मा गांधी की खड़ाऊ।
9. चांदी से रंगी बापू की 1 फीट ऊंची अर्धप्रतिमा।
10. एक जोड़ खादी के कपड़े।
11. बापू का दो फीट ऊंचा दुर्लभ फोटो।
12. महात्मा गांधी का दो फीट ऊंचा डिस्पले बोर्ड।
13. नारियल से बनी कलाकृतियां।
14. प्राचीन टोकन और सिक्के।