<no कीमती खनिजों के खनन की समयबद्ध योजना बनायें।   खनिज आधारित होगी भविष्य की अर्थव्यवस्था - मुख्यमंत्री कमल नाथ

 


  कीमती खनिजों के खनन की समयबद्ध योजना बनायें।


  खनिज आधारित होगी भविष्य की अर्थव्यवस्था - मुख्यमंत्री कमल नाथ


भोपाल : सितम्बर। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि खनिज उत्पादन भविष्य की अर्थव्यवस्था का आधार है। मध्यप्रदेश में कीमती खनिजों का भंडार है जिसका उपयोग राज्य के विकास के लिए जितनी जल्दी करें उतना जनता के हित में होगा। उन्होंने आज यहाँ मंत्रालय में भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी  मिनरल एक्सप्लोलेशन कारपोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा की वे मध्यप्रदेश को अपनी प्राथमिकता का प्रदेश बनायें।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयले और चूना पत्थर के अलावा प्रदेश में कई बहुमूल्य खनिज है जो भविष्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
     मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पास उपलब्ध खनन और भण्डारण के सम्बन्ध में बहुमूल्य जानकारी का उपयोग कर खनन का काम तत्काल शुरू करने की तैयारी करें। एम.ई.सीएल के पास इसका उपयोग करने की क्षमता और विशेषज्ञता है। खनिजों के उत्खनन की समय-सीमा निर्धारित कर योजना बनाये। राज्य शासन पूरा सहयोग देगी। मैगनीज, बाक्साइट, ग्रेफाईट, आयरन ओर एवं रेडियम, वेनेडियम जैसे मूल्यवान खनिजों के खनन पर ध्यान दे जिनके भण्डारण की जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड, महाकौशल और पश्चिम भाग में इन खनिजों के कीमती भंडार उपलब्ध है।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक खनिज की अलग नीति बनाकर काम शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोयला  खनन की नीति डायमंड या मैगनीज पर लागू नहीं हो सकती।
  बैठक में  खनिज मंत्री  प्रदीप जायसवाल, मुख्य सचिव एस.आर. मोहन्ती, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव उद्योग  राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव खनिज नीरज मंडलोई और एम.ई.सीएल के अध्यक्ष और मुख्य महाप्रबंधक डा. रंजीत रथ उपस्थित थे।