पूर्व डीजीपी मुकर्जी हुए पंच तत्व में विलीन।

 डीजीपी मुकर्जी हुए पंच तत्व में विलीन।


मध्यप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीके मुकर्जी का आज सुभाष नगर विश्राम घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मुकर्जी के बेटे देबाशीष ने उन्हें मुखाग्नि दी। पुलिस सशस्त्र बल ने राजकीय सम्मान के साथ 3 राउंड फायर कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अंतिम विदाई में आर्थिक अपराध शाखा के महानिदेशक केएन तिवारी, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, भोपाल शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ ज़की, कांग्रेस प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह परिहार व पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के तकनीकी सलाहकार दीपक सिंह  सहित पुलिस विभाग के वर्तमान और कई पूर्व अधिकारियों व परिजनों ने दुःख व्यक्त किया। इससे पहले 10 तारीख को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक व्ही के सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके अरेरा कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचकर स्व. श्री मुकर्जी की पार्थिव देह पर पुष्पांजली अर्पित की।