स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने गांव-गांव पहुंचकर अतिवर्षा से हुई फसलों की नुकसानी का जायजा लिया

*इंदौर अपडेट*


 



         स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने गांव-गांव पहुंचकर अतिवर्षा से हुई फसलों की नुकसानी का जायजा लिया
इंदौर 19 सितंबर 2019
 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने  गांव-गांव जाकर किसानों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने खेतों का निरीक्षण किया तथा अतिवर्षा से हुई फसलों की नुकसानी का जायजा लिया। 
 इस दौरान श्री सिलावट ने निर्देश दिये की किसानों के खेतों का सुक्षमता के साथ सर्वे किया जाये। उनकी नुकसानी का आकलन कर पात्रता के अनुसार अतिशीघ्र प्रकरण बनाकर बीमा एवं राहत राशि का वितरण किया जाये। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाये। सर्वे कार्य एवं राहत राशि वितरण कार्य को पूर्ण गंभीरता से किया जाये। उन्होंने खेतों के अलावा अन्य नुकसानी का भी सर्वे करने के निर्देश दिये। श्री सिलावट ने सांवेर क्षेत्र के दौरे की शुरूआत ग्राम मांगलिया से की। उन्होंने मांगलिया के शासकीय हायर सेंकेडरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 35 स्कूली बच्चों को साईकिल का वितरण किया। उन्होंने स्कूल भवन की मरम्मत, शुद्ध पेयजल के लिये आर.ओ. की मशीन लगाने, बोरिंग खनन करने आदि के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम गारी पिपल्या पहुंचकर किसानों से चर्चा की खेत-खेत जाकर नुकसानी का जायजा लिया। श्री सिलावट इसके पश्चात ग्राम हतोनिया, राम पिपल्या, टोड़ी, ब्राम्हण पिपल्या, जेतपुरा, बरलई आदि ग्रामों में पहुंचे तथा उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया खेतों को देखा और नुकसानी का निरीक्षण किया। उन्होंने एमपीईबी के अधिकारियों को निर्देश दिये की किसानों की बिल संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें। इस दौरान उनके साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि, एसडीओ श्री रवीश श्रीवास्तव तथा कृषि और अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।