अपनों से पहले जरूरतमंद बच्चों की मनाई दीपावली l* *सबल नारी संस्था ने एक सप्ताह चले अभियान में सैकड़ों बच्चों को दी खुशी की सौगात l*

*अपनों से पहले जरूरतमंद बच्चों की मनाई दीपावली l*
*सबल नारी संस्था ने एक सप्ताह चले अभियान में सैकड़ों बच्चों को दी खुशी की सौगात l*
 इंदौर।  हर त्यौहार पर व्यक्ति अपने और अपने परिवार के लिए खुशियां बटोरने में जुट जाता है । वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनों से पहले उन जरूरतमंदों का ध्यान रखते है जो समाज का हिस्सा है । उनके बगैर वह कोई भी पर्व उल्लास पूर्वक नहीं मनाते।  पहले जरूरतमंदों  को ढेर सारी खुशियां देते हैं उसके बाद भी सुकून से अपने परिवार के साथ  त्यौहार मनाते हैं । शहर में कई सामाजिक संगठन उन जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा आगे रहते हैं उसी में सबल नारी संस्था भी लगातार सेवा कर रही है।  बच्चों में ईश्वर का रूप होता है और इसी धारणा को मानते हुए सबल नारी शक्ति सर्व समाज सेवी संस्था एक सप्ताह पहले से जरूरतमंद बच्चों की दीपावली के तजाम करने में जुटी हुई थी जिसने एक सप्ताह तक चले इस अभियान में 300 से अधिक बच्चों  के चेहरे पर  मुस्कान की सौगात दी। 
 संस्था के अध्यक्ष प्रिया चौहान ने बताया कि सर्वे के आधार पर गरीब बच्चों को इस पर पर खुशियां देने का लक्ष्य संस्था ने रखा था जिसमें एक सप्ताह तक लगातार प्रयास करने के बाद 300 बच्चों को नए कपड़े, पटाखे मिठाईयां एवं महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इन बच्चों की मदद करने के लिए कई समाजसेवी भी आगे आए और उन्होंने सहयोग प्रदान किया,जिसकी वजह से सैकड़ों बच्चों की अपने सपने पूरे हुए।  संस्था ने दिव्यांग बच्चों को भी गोद लिया है। उनके लिए भी संस्था हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहती है। संस्था अध्यक्ष प्रिया चौहान का मानना है कि हर घर  रोशन हो और हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हो। समाज के हर वर्ग इस पर्व को धूमधाम से मनाए ,यह लक्ष्य संस्था का रहता है।  कल संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद बच्चों को सामग्री वितरित की गई।  इस कार्यक्रम में मानसी पांचाल, अनीता गंगेले ,सुनीता चौहान, ललिता चौहान ,बबीता पाल, अनीता चौहान, सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।