विजयादशमी पर होगा कलयुगी प्लास्टिकासुर रूपी रावण का दहन     राज्य मंत्री श्री कंप्यूटर बाबा लगाएंगे आग, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रमोद टंडन

 


   विजयादशमी पर होगा कलयुगी प्लास्टिकासुर रूपी रावण का दहन
    राज्य मंत्री श्री कंप्यूटर बाबा लगाएंगे आग, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रमोद टंडन



इन्दौर / संस्था सूर्य मंच (सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन) इंदौर द्वारा प्रतिवर्षानुसार विजयादशमी दशहरे के पावन अवसर पर 8 नवम्बर को बुराई के प्रतीक रावण के स्थान पर सामाजिक बुराइयों में लिप्त बलात्कारी, दुष्कर्मी एवं अत्याचारियों के पुतलों का दहन किया जाता रहा है इस वर्ष संस्था सूर्य मंच द्वारा कलयुगी एवं पर्यावरण को दूषित करने वाले जानलेवा प्लास्टिक से निर्मित "प्लास्टिकासुर" रूपी रावण का दहन किया जावेगा। रावण दहन के पूर्व देवास के मशहूर टिकलर ग्रुप द्वारा रंगारंग आतिशबाजी एवं राम लक्ष्मण हनुमान की शोभायात्रा निकाली जावेगी।
  उक्त जानकारी देते हुए संस्था सूर्य मंच के संयोजक सन्नी पठारे, संयोजक दीपक जोशी, मुकेश ठाकुर, प्रकाश महावर कोली, शेख शाकिर, फिरोज खान, सतीश श्रीवास्तव, संजय यादव, वीरू झंझोट, रवि शर्मा, यतेंद्र वर्मा, अखिलेश जैन, अनूप शुक्ला, मधुसुधन भलिका, दिगम्बर पुजारी एवं कपिल सिसौदिया ने बताया कि संस्था सूर्य मंच दशहरे के अवसर पर विगत 26 सालों से भ्रष्टाचारी, दुष्कर्मी एवं सामाजिक बुराइयों का दहन करते आ रहा है इसी कड़ी में संस्था द्वारा कलयुग जानलेवा प्लास्टिक से निर्मित प्लास्टिकासुर रूपी रावण का दहन किया जाएगा संस्था की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्लास्टिक की एक बोतल को पूरी तरह से मिट्टी में मिलने में 400 साल लगते हैं प्लास्टिक के गिलास में गर्म चाय या कॉफी पीने से कैंसर की आशंका बढ़ जाती है प्लास्टिक के कारण हर महीने हजारों गाय तड़प-तड़प कर दम तोड़ देती है प्लास्टिक पर हर साल करीब 11 लाख पक्षियों एवं मच्छलियों की मौत हो जाती है इसलिए प्लास्टिक थैलियां, वाटर ग्लास, प्लेट, पत्तल, दोने का पाइप से निर्मित प्लास्टिकासुर का दहन रावण की जगह किया जाएगा। इस अवसर पर खंडवा के प्रसिद्ध कलाकार दुर्गेश राजपूत एवं आर्केस्ट्रा द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुति के साथ मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी 7:00 बजे से नगर निगम रोड पर सभी आयोजन की शुरुआत की जाएगी सर्वप्रथम राम-लक्ष्मण शोभायात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात रात्रि 8:30 बजे से निर्मित प्लास्टिकासुर का दहन किया जाएगा उसके पश्चात हिंदू रीति रिवाज संस्कृति के अनुसार प्रसाद रूपों का वितरण किया जाएगा।
 सूर्य मंच के संयोजक पठारे ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, तुलसीराम सिलावट, जीतू पटवारी एवं जयवर्धन सिंह जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है रावण का दहन मध्य प्रदेश सरकार के नदी न्यास के अध्यक्ष राज्यमंत्री स्तर श्री कंप्यूटर बाबा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के ऊर्जावान अध्यक्ष प्रमोद टंडन करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती शोभा ओझा, अर्चना जायसवाल, गोलू अग्निहोत्री, अश्विन जोशी, पिंटू जोशी, शैलेश गर्ग, विधायक संजय शुक्ला, कमलेश खंडेलवाल के साथ ही संत समाज से महामंडलेश्वर श्री दादू जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा, महामंडलेश्वर श्री लक्ष्मण दास जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री रामगोपाल दास जी महाराज एवं अन्य साधु संत उपस्थित रहेंगे।
 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री श्रीमती शशि यादव, कविता कुशवाह, सुषमा यादव, राखी दुबे, सुमित्रा पवार, किरण अशोक वेद, मनीषा शिरढोणकर, प्रहलाद महावर, खुर्शीद मंसूरी, पुनीत कपूर, अश्विन जोशी, वैदेही शिवसागर, मोनिका मंडले, भारती यादव, विनोद मनवानी आदि ने की है।