आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान एवं अन्नकूट प्रशादी कार्यक्रम l

आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान एवं अन्नकूट प्रशादी कार्यक्रम l


महू। शनिवार 2 अक्टूबर को महू में श्री आद्य गौड़ ब्राह्मण पंचायत द्वारा सम्मिलित पांचों आद्य गौड़ ब्राह्मण पंचायतों दौसा भांडारेज, नारनोली, शेखावाटी, टोंक एवं हिंडौन के सदस्यों का दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में आद्य गौड़ पंचायत की सबसे वरिष्ठ महिला 108 वर्षीय श्रीमती गोवंदी बाई पति स्व.गंगा सहाय शर्मा सहित समाज की सबसे कम उम्र की सिविल जज बनी बेटी फाल्गुनी शर्मा, पार्षद जितेंद्र शर्मा, सहित 26 वरिष्ठजन एवं अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया। आद्य गौड़ पंचायत के अध्यक्ष अंजनी जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गोवर्धन नाथ जी की आरती से हुई जिसके पश्चात आद्य गौड़ ब्राह्मण पंचायत के वरिष्ठ जन पं भगवानदास तिवाड़ी, पं मोहनलाल शर्मा, पं बद्रीलाल जी मुकाती, प्रह्लादचन्द्र शर्मा, पं श्याम शर्मा, पं रामबाबू शर्मा, पं राधेश्याम शर्मा, पं बाबूलाल तिवारी, प सत्यनारायण शर्मा, अभिभाषक पं अनिल शर्मा आदि सहित समाज की वरिष्ठ महिलाएं श्रीमती नर्मदा देवी, श्रीमती उषा देवी, श्रीमती रत्नप्रभा तिवारी, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती सावित्री देवी, कु मुस्कान, कु मीनाक्षी सहित 26 विद्वानों एवं परिवार को संगठित रख उनका पालन करने वाली नारी शक्ति एवं प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आद्य गौड़ पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी पं मोहनलाल शर्मा, अभिभाषक जयप्रकाश महर्षि, संयोजक पं रमेश शर्मा, संरक्षक पं दिनेश शर्मा, पं देवीप्रसाद शर्मा थे। अतिथि स्वागत आद्य गौड़ पंचायत महिला मंडल की श्रीमती अखिलेश शर्मा, श्रीमती संध्या पंडित, श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती विजया शर्मा, युवा मंडल के नितेश शर्मा पीयूष शर्मा, सहित पं दुर्गाप्रसाद शर्मा, पं कैलाशचंद्र शर्मा, पं कुंदन जोशी, पं देवेंद्र शर्मा, पं रमेश शर्मा, पं दामोदरप्रसाद शर्मा, पं महेश शर्मा, पं पीयूष मिश्रा, पं संजय शर्मा, पं रामपाल शर्मा, पं सतीश मिश्रा, पं प्रमोद शर्मा, पं राजेश शर्मा, पं चन्द्रशेखर शर्मा, पं विपुल कृष्ण शास्त्री, पं ओमप्रकाश शर्मा, पं गोपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन पं विजय शर्मा ने किया तथा सभी का आभार आद्य गौड़ पंचायत के सचिव पं विवेक शर्मा ने माना। कार्यक्रम के पश्चात अन्नकूट प्रशादी का भी आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि आद्य गौड़ ब्राह्मण पंचायत महू शहर में मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक भी चलाती है जो कि नाम मात्र एक रु प्रति दिन के मान से मरीजों को जरूरी मेडिकल इक्यूपमेंट प्रदान करती है।