*इंडियन टेलिविज़न एकेडमी अवार्ड की तैयारियां प्रारंभ*

*इंडियन टेलिविज़न एकेडमी अवार्ड की तैयारियां प्रारंभ*
इन्दौर एक नवम्बर 2019
        मध्य प्रदेश में पहली बार इंडियन टेलिविज़न एकेडमी अवार्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह आगामी 10 नवंबर को नेहरू स्टेडियम इंदौर में होगा। कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में टेलिविज़न जगत के लगभग 400 कलाकार भाग लेंगे। इंडियन टेलिविज़न एकेडमी मुंबई की अध्यक्ष सुश्री अनुरंजन ने आज संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव और आयुक्त नगर निगम श्री आशीष सिंह से भेंट कर उन्हें आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठापूर्ण कार्यक्रम से मध्य प्रदेश की टेलिविज़न जगत में पहचान बनेगी और यहाँ शूटिंग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में विख्यात कॉमेडियन कपिल शर्मा सहित उनकी पूरी टीम एंकरिंग करेगी।
       कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम में एक विशाल मंच बनाया जा रहा है। मंच में खजुराहो और साँची के स्तूप सहित मध्य प्रदेश की पहचान मानी जाने वाले कलाकृतियों का प्रतिरूप दर्शाया जा रहा है।