*मध्यप्रदेश में पहली बार ओल्ड एज होम की महिलाएं करेंगी रैम्प वॉक l*

   *मध्यप्रदेश में पहली बार ओल्ड एज होम की महिलाएं करेंगी रैम्प वॉक l*



  महिलाओं के लिए पर्सनल हाइजीन पर होगा विशेषज्ञ द्वारा विशेष सेशन ेइंदौर। साड़ी एक ऐसा परिधान है जो दुनियाभर में भारतीय महिलाओं को सबसे अलग बनाता है। शहर में होने वाला एक विशेष फैशन शो 'द साड़ी एडिक्शन' 18 दिसम्बर को होटल सयाजी में आयोजित होने वाले इस 'द साड़ी एडिक्शन' शो खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। शो ओगेर्नाइजर शिल्पा बागरेचा और दीप्ति मुंद्रा ने बताया कि यह फैशन शो केवल परिधानों के प्रस्तुतिकरण से ही नहीं जुड़ा होगा। इसके जरिये हम कुछ गंभीर मुद्दों को भी मंच देने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें से एक प्रयास है महिलाओं के पर्सनल हाइजीन को लेकर जागरूकता का प्रसार करना। संस्था प्रयास की श्रीमती पूजा दवे शर्मा ने बताया की संस्था प्रयास पीछे 18 वर्षो से कार्यरत है जो की प्लास्टिक फ्री देश के लिए तथा वृद्धाश्रम के उत्थान के लिए कार्य करती है , हमारा प्रयास ओल्ड एज होम की महिलाओं को रैम्प वॉक के माध्यम से समाज के बीच लाना है, इसके जरिये हम संदेश देना चाहते हैं कि वृद्धाश्रम में जा कर मिठाईयां या कपडे देने से वृद्धाश्रम की जरूरतों को पूरा नहीं किया जा सकता वहाँ अन्य कई प्रकार की समस्याओं है जिनके लिए समाज का आगे आना चाहिये । यह प्रयास मध्यप्रदेश में पहली बार किया जा रहा है।