सचिव और अतिरिक्त सचिव पद की हुई डीपीसी*

*सचिव और अतिरिक्त सचिव पद की हुई डीपीसी*


भोपाल। मध्य प्रदेश में सचिव और अतिरिक्त सचिव पद के पदोन्नति के लिए मुख्य सचिव सुधी रंजन मोहंती की अध्यक्षता में आज डीपीसी हुई।
 
 डीपीसी में 2004 बैच के इन अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया। हैै। यह हैं: रघुराज एमआर, जॉन किंग्सले, लोकेश कुमार जाटव, दुर्ग विजय सिंह, अजय सिंह गंगवार, अरुणा गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, राजेश कुमार जैन, रविंद्र सिंह, पतिराम कतरोलिया और अमर सिंह बघेल।       
   इसी प्रकार 2007 बैच के 15 अधिकारी अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नति पा सकेंगे। यह अधिकारी हैं: श्रीमन शुक्ला, मदन विभीषण, स्वाति मीणा नायक, संकेत भोंडवे, स्वतंत्र कुमार सिंह ,शशांक मिश्रा, रामा राव भोसले, राजेश कुमार कोल, ओ पी श्रीवास्तव, अभय कुमार वर्मा, दीपक सिंह, वेला देवर्षि शुक्ला, संजय गुप्ता, मंजू शर्मा और श्रीकांत पांडे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2004 बैच के पदोन्नत होने वाले अशोक कुमार वर्मा दिसंबर में ही रिटायर हो रहे हैं। सबसे बड़ाा फायदा तो अशोक वर्मा को ही मिलने वाला है। तत्काल आदेश निकल जाते हैं तो वर्मा को सचिव पद के वेतनमान का लाभ मिल पाएगा।