*केंद्रीय जेल इंदौर में श्री मद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन -*

केंद्रीय जेल इंदौर में श्री मद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन -
       काम, क्रोध, ईर्ष्या, मद जैसे कुभाव जिस दिन स्वयं की अग्नि में जल जाएंगे ,समझो उसी दिन गोविंद मिल जाएंगे। गोविंद धन की कमी से नहीं लेकिन भाव की कमी से दूर होते हैं। उक्त वाक्य पंडित हरिओम शरण जी जोशी ने केंद्रीय जेल में श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस व्यक्त किए। मनु मेमोरियल शिक्षण समिति की द्वय सचिव विनीता तिवारी एवं सरिता काला ने बताया की भागवत कथा का आयोजन बंदियों के हितार्थ किया गया है। सोच कुछ ऐसी थी ,की शब्द प्रहार करते हैं! आध्यात्मिक सत्संग आत्मिक उन्नति में सहायक है !आज कथा वाचन के दौरान कैदियों की आंखों से  अनवरत अश्रु धारा बह रही थी 3000 बंदी भाव विभोर होकर कथा सुन रहे थे इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री राकेश भांगरे, उप जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मण भदोरिया, प्रेमेंद्र काला राजेश तिवारी मुरारी की पालड़ी वाला मनोज पालडी   वाला जी तथा जेल का संपूर्ण स्टाफ मौजूद था।