ना मायके में ना ससुराल में कभी मना जन्मदिन... धन्यवाद सबल नारी  सबल नारी  संस्था में एक साथ 10 महिलाओं को धूमधाम से मनाया जन्मदिन 

ना मायके में ना ससुराल में कभी मना जन्मदिन... धन्यवाद सबल नारी 
सबल नारी  संस्था में एक साथ 10 महिलाओं को धूमधाम से मनाया जन्मदिन
 इंदौर। ना कभी घर वालों ने जन्मदिन मनाया और ना ही शादी के बाद ससुराल में किसी ने जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की खुशी क्या होती है यह इन महिलों को कभी नसीब ही नही हुई थी। सबल नारी संस्था से जुड़ने के बाद पहली बार नए साल पर जन्मदिन मनाया गया तो इन 10 महिलाओं के चहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।  
 सबल नारी संस्था  अध्यक्ष  प्रिया  चौहान ने बताया कि नए साल पर संस्था की 10 महिलाओं का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । केक काट कर उन्हें पुष्प मालाएं पहनाई गई और उन्हें बधाईयां दी गई। पहली बार जन्मदिन मनाकर इन महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू झलक गए। आधार कार्ड के साथ साथ इन महिलओं की पूरी जानकारी संस्था के पास है लेकिन परिवार में कभी जन्मदिन नहीं मनाया।  सार्वजनिक रूप से जब संस्था की प्रीति चौहान ,सीमा चौहान,बवली धनगर,मीना लोदवाल, पुष्पा तिवारी, छोटीबाई चौहान,रचना धानक,मनीषा चौहान,सोनिया मकवाना,रामकन्या धनगर का जन्मदिन धूमधाम और संगीत के साथ मनाया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। प्रिया चौहान ने इस अवसर पर कहा कि   महिलाओं   की जिम्मेदारीयाँ  कभी खत्म  नही होती। वह अपने  लिए  कभी भी नही जीती। ऐसी छोटी  छोटी खुशिया  देकर हम उन्हें  अपने  अनमोल जीवन का एहसास करा कर उन्हें  खुशिया  प्रदान करते ह।  यह वह महिलाएं  हैं  जो अपने लिए  कभी नही जीती और ना ही कभी अपना जन्मोउत्सव  मनाती  हैं ।  कार्यक्रम  में  उपस्थित  सुनीता श्रीवास्तव, दीपक मगनानी, सागर ठाकुर  महाजन,  अनीता गंगेले ,सचिव सुनीता चौहान  उपस्थित थी। महिलाओं के उत्थान के लिए सबल नारी संस्था हमेशा की तत्पर रहती है ।  संस्था के प्रयास से सैकड़ों महिलाओं के जीवन में बदलावा आया है। 
 इंदौर से स्पेशल रिपोर्ट रश्मि किंगरानी


Popular posts
Taiwan’s AI Solutions and Cyber Security ProductsFlourish amid Growing Global Trend
Image
राजनीतिज्ञों, पीने के पानी की चिंता करो*  
पूर्व डीजीपी मुकर्जी हुए पंच तत्व में विलीन।
Image
25 बार चिदम्बरम को जमानत देने वाले न्यायाधीश की भी जांच होनी चाहिये ये माजरा क्या है.? काँग्रेस द्वारा किया गया विश्व का सबसे बड़ा घोटाला खुलना अभी बाकी है......बहुत बड़े काँग्रेसी और ब्यूरोक्रैट्स पकड़े जायेंगे। इसलिये चिदम्बरम को बार -बार जमानत दी जा रही है।*
श्रीकृष्ण ने प्रण किया था कि मैं शिशुपाल के 100 अपमान क्षमा करूंगा अर्थात उसे सुधरने के 100 मौके दूंगा। लेकिन यह प्रण क्यों किया था? इसके लिए पढ़िये पुरी कथा।